फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख, प्यास से बेहाल राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों का हंगामा

Sat, 27 Dec 2014 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की वजह से घंटों विलंब चल रहीं पटना और रांची राजधानी के यात्रियों ने खाना और पानी की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर सेंट्रल स्टेशन में हंगामा किया। कई बार चेनपुलिंग कर ट्रेन रोकी। दो घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन


उधर, इन ट्रेनों के दो प्लेटफार्मों पर खड़ा होने से मेमू समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। पटना - दिल्ली प्रीमियम राजधानी एक्सप्रेस दोपहर करीब 2:30 बजे जैसे ही सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आई।

यात्रियों ने हंगामा कर रेलवे अफसरों से कहा कि यह ट्रेन आठ घंटे से भी ज्यादा विलंब से चल रही है, ट्रेन में न तो खाना मिला और न ही पानी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक परेशान हैं। इसी बीच ट्रेन चलने लगी तो यात्रियों ने चेनपुलिंग कर उसे रोक दिया।
विज्ञापन


गुस्साए यात्रियों का कहना था कि जब तक उन्हें खाना और पानी नहीं मिलेगा, तब तक वे ट्रेन नहीं चलने देंगे। कई बार चेनपुलिंग होने पर स्टेशन अधीक्षक आरपीएन त्रिवेदी, जीआरपी और आरपीएफ के जवान ट्रेन के पास पहुंचे। उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी गई।

स्टेशन मास्टर की भी यात्रियों से बहस हो गई। दो घंटे बाद स्टेशन अधीक्षक ने अगले स्टेशन पर खाना मिलने का आश्वासन देकर ट्रेन को रवाना किया। इसी तरह रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस शाम 4 बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आई।

इसके यात्रियों ने स्टेशन पर उतरकर नारेबाजी शुरू कर दी। यात्री स्टेशन अधीक्षक के दफ्तर पहुंचे। वहां भी हंगामा किया। इस ट्रेन के यात्री राजेंद्र कुमार, उर्मिला आदि ने बताया कि ट्रेन आठ घंटे से भी ज्यादा लेट चल रही है, पर न तो यात्रियों का खाना दिया जा रहा है और न ही पानी।

रास्ते में एक बार चावल फ्राई करके दिया, वो भी कच्चा। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर खाना, पानी मांगा गया तो बताया गया कि अगले स्टेशन पर खाने की व्यवस्था की गई है। एक घंटे हंगामे के बाद स्टेशन अधीक्षक ने अधिकारियों से बातचीत की और अगले स्टेशन में खाना, पानी दिलवाने का आश्वासन देकर ट्रेन रवाना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें