कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि योगी न तो अच्छे संत बन सके और न ही मुख्यमंत्री। योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखपुर जाते हैं, कोई न कोई बड़ी घटना जरूर होती है।