यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से पहले शुक्रवार को कांग्रेस युवराज राहुल गांधी जनता का मन टटोलने फतेहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक रैली की। जनता के सामने उन्होंने पीएम मोदी को धोखेबाज कहा। राहुल बोले पीएम वादा खिलाफी करते हैं।
राहुल ने कहा पीएम मोदी जनता के वादो पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने जनता के सा धोखा किया है। वे वायदा तो कर गए लेकिन उन्हें आज तक पूरा नहीं किया। राहुल ने कहा मेरे पास पीएम मोदी के वायदों को एक लिस्ट है। बोले इस लिस्ट में जितने वायदे पीएम मोदी ने किए इनमें से एक भी वायदा मोदी ने पूरा किया हो तो जनता मुझे आकर बताए।
राहुल गांधी की इस सूची में सबसे ऊपर वाराणसी से किए गए पीएम मोदी के वायदे थे। उन्होंने कहा मोदी ने बेटा बनकर वाराणसी को ठगा है और अब वे पूरे यूपी के ठगने के लिए जनता से झूठे वायदे कर रहे हैं। राहुल ने कहा पीएम मोदी प्रदेश की जनता से रिश्ते बनाने की बात कहते हैं। मैं कहता हूं मोदी जी रिश्ते जताने से नहीं बनते। मोदी जी रिश्ता बनाते तो हैं लेकिन निभाते नहीं है।
राहुल ने कहा पीएम मोदी ने बनारस में बैटरी रिक्शा चलाने की बात कही लेकिन उनका ये वादा पूरा नहीं हुआ। मोदी जी ने कहा था भोजपुरी फिल्म की इंडस्ट्री बनाउंगा। ये सोशा भी उन्होंने छोड़ा। ऐसे अनेकों झूठे वायदे मोदी जी ने जनता से किए है।