कानपुर के रजत नायर रखेंगे मोदी का पक्ष
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर कानपुर निवासी अधिवक्ता रजत नायर सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड के रूप में मोदी की ओर से पक्ष रखेंगे। जून के पहले सप्ताह में मामले की सुनवाई हो सकती है।
मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय सीट पर नामांकन दाखिल करने वाले सीमा सुरक्षा बल के बर्खास्त जवान तेज बहादुर का रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा नामांकन खारिज कर दिया गया था। इससे आहत तेज बहादुर से न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
लाल इमली में काम करने वाले पिता जयंत नायर और माता बीना नायर के बेटे रजत ने इंटर तक की शिक्षा शीलिंग हाउस स्कूल से ली। पुणे के भारती विद्यापीठ से बीएएलएलबी की डिग्री लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध अधिवक्ता पीएच पारेख की लॉ फर्म से इंटर्न कर कॅरियर की शुरुआत की।