फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घूमर से राजस्थान तो राउफ से दिखाई जम्मू की फिजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जब देखूं तुम्हारी लाल पीली अंखियां...पर जब राजस्थानी वेशभूषा में कलाकारों ने राजस्थान का लोकनृत्य घूमर प्रस्तुत किया तो मंच के सामने बैठे दर्शक जमकर तालियां बजाने लगे। इसी तरह लंबे रंगीन वस्त्र और आभूषण पहनकर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकारों ने जम्मू कश्मीर का लोक नृत्य राउफ प्रस्तुत किया तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। फिक्की फ्लो की ओर से मोतीझील मैदान पर हुनरकारी उत्सव में विलुप्त होती कलाओं को मंच दिया गया।
विज्ञापन

मंच पर राजस्थान और जम्मू की फिजा दिखाई दे रही थी। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन, फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष जॉयश्री दास वर्मा, इंटैक प्रमुख वंदना बिंदु मन्चंदा, कानपुर चेयरपर्सन नलिनी सांवल ने किया। यहां सबसे पहले रामपुर से आए तौसीफ मियां ने एक साथ सौ पतंगें उड़ाईं।


प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत कई स्टॉल लगाए गए, जिसमें भारतीय शिल्पकला, क्षेत्रीय व्यंजन और महिला कारीगरों को अवसर दिया गया। इसमें गुजरात की कालीनें, आंध्र प्रदेश की साड़ियां, कोलकाता के व्यंजन और लखनऊ की चांदी की जूतियों सहित 60 स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन

चांदी की जूतियों स्टॉल लगाने वाली आफिया खान ने बताया कि वे तीसरी पीढ़ी में हैं, जो यह कार्य कर रही हैं। चांदी के जूते 11 हजार रुपये से 80 हजार रुपये तक के हैं। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एडीजी आलोक सिंह और उनकी पत्नी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना भी की। नलिनी सांवल ने बताया कि यहां लुप्तप्राय कला रूपों, क्षेत्रीय खाद्य परंपराओं और जीवंत कार्यशालाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।


कठपुतली से दिखाई गुलाबो-सिताबो की लड़ाई

प्रदर्शनी में देवरानी-जेठानी गुलाबो और सिताबो की कहानी कठपुतली से दर्शाई गई, जो आपस में बात-बात में लड़ती हैं। बरसों पुराने मनोरंजन के इस साधन को आज भी लोगों ने बड़े ही चाव से देखा। कठपुतली नाटक में चाचा की कहानी दिखाई, जो कहते हैं कि वे 199 साल के हैं और उन्हें अभी शादी करनी है। क्योंकि उनकी उम्र ही क्या है। यह देख दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें