फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रोमांचक कुश्ती में राजा कुरैशी ने गामा पहलवान को हराया

Thu, 22 Oct 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में बुधवार को लंकापुरी मैदान पर दंगल हुआ। शाम को शुरू हुए दंगल में पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेच दिखाए। हरिद्वार के राजा कुरैशी और दिल्ली के गामा पहलवान के बीच कुश्ती का मुकाबला रोमांचक रहा। राजा कुरैशी के दांव में गामा पहलवान चित हो गए। इस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन

पुत्तीपुरवा के भीम ने बांदा के विवेक का पटखनी देकर कुश्ती जीती। इधर, अयोध्या के बाबा रविदास ने रोमांचक कुश्ती में दिल्ली के नकाबपोश को पटकनी दी। फफूंद के ओमकार को हराकर इकघरा के सतीश ने कुश्ती जीती। बाघपुर के हर्ष ने लखनऊ के सनी को हराकर कुश्ती जीती। कन्नौज के शैलेंद्र व नहारपुर के गुड्डू के बीच कुश्ती मुकाबला बराबरी पर रहा। हसनापुर के सलमान व घार-मूसानगर के अनिल पहलवान के बीच हुई कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। घार-मूसानगर के शाहरुख खान ने चौबेपुर के रानू को हराया। बाराबंकी के सानू को हराकर चौबेपुर के छोटू ने कुश्ती जीती।
शिवली के मनोज को पनकी के जावेद ने हराया जबकि उन्नाव के आरिफ को कानपुर के सुरेंद्र ने धूल चटाई। झांसी के अंकित व जालौन के सोनू के बीच कुश्ती का मुकाबला बराबरी पर रहा। उन्नाव के ब्रजेश को हराकर रठगांव के परमानंद ने कुश्ती जीती। दिल्ली के शिवम ने अकबरपुर के सूरज को हराया। कालपी के ऋषु को हराकर पनकी के शानू ने कुश्ती जीती। औरैया के अमित को हराकर अकबरपुर के वीरू ने मुकाबला जीता। झींझक के छोटा खिलौना को हराकर नौरंगालालपुर के पप्पू ने कुश्ती जीती। इसी प्रकार राजपुर के कल्लू को हराकर औरैया के शिवपूजन ने कुश्ती मुकाबला जीता।
विज्ञापन

महिला कुश्ती में दिल्ली की मुस्कान का बनारस की मोनिका से मुकाबला हुआ। कड़े मुकाबले में मुस्कान ने जीत दर्ज की। वहीं, कानपुर के हनी पंडित की कुश्ती भूटान की निधि के साथ हुई। इसमें हनी पंडित ने जीत दर्ज की। कुश्ती मुकाबलों में दर्शक तालियां बजाकर पहलवानों की हौसला आफजाई करते रहे। दंगल समापन पर आयोजक मंडल की ओर से पहलवानों को इनाम राशि दी गई। यहां समिति अध्यक्ष रामजी मिश्रा, जितेंद्र सिंह गुड्डन, अभिषेक गुप्ता, विलमेश सविता पूती, सूर्यकांत त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें