फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण दूर करने को जागरूकता फैलाएं प्रधान

Sat, 07 May 2016 12:52 AM IST
amar ujala bureau
विज्ञापन
बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात। शुक्रवार को अकबरपुर ब्लाक सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों को पोषण मिशन संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला की गई। इस दौरान कुपोषण से बचाव, अतिकुपोषित बच्चों की देखभाल व, गर्भवती महिलाओं के पोषण सहित अन्य की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


अकबरपुर ब्लाक सभागार में पोषण मिशन कार्यशाला के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए शिशु के जन्म के एक घंटे के अंदर ही मां का दूध पिलाना चाहिए। छह माह के बाद ही शिशु को ऊपर पोषण आहार देना चाहिए।

कुपोषण दूर करने के लिए बच्चों को विटामिन-ए, आयरन, जिंक, ओरआरएस व आयोडीन आदि सूक्ष्म पोषण तत्व जरूर देें, जिससे उनमें रोग से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सके। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी अकबरपुर अपूर्वा दुबे ने कहा कि महिलाओं के गर्भवती होने के दौरान एनीमिया की रोकथाम व सही देखभाल करें, जिसमें समय-समय पर वजन की निगरानी, स्वास्थ्य जांच, अतिरिक्त आहार आदि का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन


ॉबैठक के दौरान ग्राम प्रधानों से बच्चों व महिलाओं में कुपोषण दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान गैजूमऊ डा. शैलेंद्र प्रताप सिंह, भुगनियापुर ग्राम प्रधान रोहित शुक्ला, पतारी प्रधान अमित गुप्ता, पुर ग्राम प्रधान गुलाब सिंह, अंदाया राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें