फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी आफत: एक साल बाद फिर वही वादा बेअसर, कानपुर पनकी पावर प्लांट के पानी में डूबा रतनपुर

Mon, 31 Aug 2026 12:33 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी क्षेत्र के रतनपुर गांव में पनकी पावर हाउस प्लांट से निकलने वाला बरसाती पानी ग्रामीणों के लिए आफत बन गया है। बारिश के बाद पूरे गांव में भीषण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कई घरों में पानी घुस गया, जबकि गांव के आने-जाने वाले रास्ते भी पानी में डूब गए।
विज्ञापन
पनकी पावर प्लांट का पानी बना रतनपुर के लिए आफत - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलभराव के कारण ग्रामीणों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। गांव में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। घरों के आसपास पानी भरने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में पावर प्लांट से निकलने वाले पानी के कारण गांव में ऐसी ही स्थिति बन जाती है।

पिछले साल मिला था आश्वासन, फिर वही हाल

ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले वर्ष भी बरसात के दौरान गांव में इसी तरह जलभराव हुआ था। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया था। उस समय पनकी पावर हाउस प्लांट के महाप्रबंधक विजय बहादुर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि अगली बरसात से पहले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करा दिया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि एक साल बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बरसात आते ही फिर वही हालात पैदा हो गए और पिछले साल किया गया समाधान का वादा हवा-हवाई साबित हो गया।
विज्ञापन

सांसद-विधायक से लगाई गुहार

जलभराव से आक्रोशित ग्रामीणों ने सांसद और विधायक के पास पहुंचकर समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने कहा कि हर वर्ष जलभराव से उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने पावर प्लांट से निकलने वाले पानी की उचित निकासी की व्यवस्था कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें