फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक गंभीर

Mon, 31 Aug 2026 12:33 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया

सार

Auraiya News: कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर में रविवार शाम हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के कौरु मोहम्मदपुर निवासी आनंद पहलवान (46) पुत्र देवीदीन रविवार को अपनी ग्लैमर बाइक से क्योटरा दंगल देखकर घर लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे वह भाऊपुर में गोपक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बिना नंबर की बुलेट बाइक ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि आनंद पहलवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और बाएं पैर के अंगूठे में चोट आई। हादसे के बाद बुलेट सवार युवक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुलेट चालक को भी चोट लगी है।

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना पर कंट्रोल रूम से पीआरवी 9469 और कोतवाली औरैया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल आनंद पहलवान को 50 शैय्या जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को हाईवे से हटवाकर किनारे सुरक्षित खड़ा कराया। थाना पुलिस के अनुसार मौके पर यातायात सुचारू करा दिया गया है। फरार बुलेट चालक की पहचान और हादसे के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें