बाबूपुरवा स्थित नया सेंट्रल पार्क में विरोध जताते कलाकार व पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। बाबूपुरवा स्थित नया सेंट्रल पार्क में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से 22 सितंबर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। आयोजन से पहले वार्ड 100 के जनप्रतिनिधि, विधायकों व नगर आयुक्त तक समस्याएं बताकर निस्तारण की मांग की गई पर इसमें सिर्फ खानापूर्ति हुई।
मंगलवार को हुई बारिश के बाद मंच का टीन शेड टूटा होने से पानी आ गया। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मैदान में जलभराव हुआ। इस पर रामलीला में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले बिल्हौर से आए रामजानकी मंडल के अध्यक्ष आशीष वाजपेयी, लक्ष्मण बने सोनू, हरेराम सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, प्रखर श्रीवास्तव, विकास मिश्रा, अनुराग शुक्ला, आकाश मिश्रा, दीपांशु सिंह, देवराज जोशी आदि ने विरोध-प्रदर्शन किया।
यहां मंगलवार की लीला स्थगित करने का निर्णय लिया गया। वहीं अर्मापुर इस्टेट में श्री श्री रामलीला समिति ने भी बारिश को देखते हुए रामलीला मंचन स्थगित कर दिया।