फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश से अटकी धान व बाजरा कटाई, सरसों की बोआई टली

Sun, 01 Nov 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अर्नब के चलते तीन दिन से मौसम खराब है। दो दिन हल्की बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ी है। धान व बाजरा की कटाई रुक गई है। जबकि सरसों की बोआई भी टल गई है। हालांकि जो किसान 15 दिन पहले सरसों व लाही बो चुके हैं उनकी सिंचाई बच गई है।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के चलते दो दिन से रुक-रुककर रिमझिम बारिश हुई। इधर कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। खेत में खड़ी धान, बाजरा व तिल आदि की फसल भीग गई है। इससे कटाई का काम पूरी तरह से रुक गया है। इधर खेतों में नमी बढ़ने और मौसम साफ न होने से लाही व सरसों की बोआई किसानों से स्थगित कर दी है। जिन किसानों ने धान की फसल काट ली है। वह फसल सुरक्षित करने को तिरपाल से ढके हैं। अब किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। दो दिन हुई बारिश व तेज हवा चलने से ठंडक हो गई है।
शिवली व संदलपुर संवाद के अनुसार दो दिन हुई रिमझिम बारिश से खेतीबाड़ी की गतिविधि थम गई है। खड़ी धान, बाजरा व तिल की फसल भीग गई है। वहीं आलू की बोआई भी प्रभावित हो रही है। डबरापुर निवासी रमेश चंद्र कुशवाहा, नैपलापुर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि धान की फसल कटकर खेत में पड़ी फसल भीग गई है। इससे बालियां काली होने और दाना अंकुरित होने की आशंका है। एडीओ कृषि संदलपुर नरेंद्र पाल ने किसानों को सलाह दी है कि कटे हुए धान को पॉलिथीन से ढक कर रखें और खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने बताया कि बादल छाए रहेंगे लेकिन अब मौसम खुलने की उम्मीद है। सब्जी की फसलों को बारिश से फायदा हुआ है। हालांकि खड़ी धान और बाजरा की फसल भीगने से दाना का रंग प्रभावित होने का खतरा है। सीएसए के कृषि तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि आसमान में हल्के बादल छाए रहने और तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें