फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश से फॉल्ट बढ़े, दो लाख उपभोक्ता बिजली न आने से रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुरुवार को हुई महज एक घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद चार बिजली सबस्टेशनों से जुड़े करीब दो लाख उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। कई इलाकों में दो से चार घंटे तक बिजली गुल रही। केस्को के अनुसार बारिश के कारण इंसुलेटर, केबल बॉक्स और ट्रांसफार्मरों में आई तकनीकी खराबी से कई फीडरों की आपूर्ति बाधित हुई। दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू हुई बारिश के बाद 40 दुकान क्षेत्र की बिजली करीब ढाई घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन


देवनगर में लगभग तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। नवाबगंज फीडर पर इंसुलेटर खराब होने से दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक बिजली नहीं रही। रामादेवी फीडर भी फॉल्ट के कारण प्रभावित रहा। गांधीग्राम में शाम पांच बजे से देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। काकादेव के एम ब्लॉक और किदवईनगर में भी शाम 3:30 बजे से रात आठ बजे तक बिजली गुल रही। बर्रा विश्व बैंक, साकेतनगर, किदवईनगर, गुजैनी में भी बारिश के बाद दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें