फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश से हुए फॉल्ट, चार से आठ घंटे तक गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शुक्रवार को हुई बारिश से 30 से अधिक विद्युत उपकेंद्रों में फॉल्ट आने से कई इलाकों में चार से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जगह-जगह पेड़ गिरने, ट्रांसफार्मर खराब होने और केबल क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे। लोग केस्को की हेल्पलाइन पर लगातार फोन करते रहे लेकिन कोई सटीक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

जरौली फेज-1 में ट्रांसफार्मर खराब होने से दोपहर तीन बजे गई बिजली रात करीब आठ बजे आ सकी। विश्व बैंक बर्रा के अंधा कुआं क्षेत्र में पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन टूट गई जिससे दोपहर साढ़े तीन बजे से रात नौ बजे तक बिजली गुल रही। श्यामनगर ई-ब्लॉक और आसपास के क्षेत्रों में शाम चार बजे के बाद केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया, देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बेकनगंज क्षेत्र में जोगियाना पार्क के पास पेड़ गिरने और पानी की टंकी के ट्रांसफार्मर के फुंक जाने से कई घंटे तक बिजली नहीं रही।
गुजैनी में शाम पांच बजे के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई जबकि दहेली सुजानपुर के रामपुरम और गोपालनगर बाईपास क्षेत्र में उपकेंद्र से जुड़े तकनीकी फॉल्ट के कारण करीब छह घंटे तक बिजली नहीं आई। उपभोक्ताओं के अनुसार शिकायत दर्ज कराने पर उपकेंद्र का नंबर भी लंबे समय तक स्विच ऑफ मिलता रहा।
विज्ञापन

इन इलाकों में भी रहे फॉल्ट
नौबस्ता, मछरिया, राजीवनगर, लखनपुर सोसाइटी, तात्याटोपेनगर, किदवईनगर वाई-ब्लॉक, रतनलालनगर, लेबर कॉलोनी गोविंदनगर, श्यामनगर डी-ब्लॉक, चाणक्यपुरी, कृष्णानगर रिंग रोड, दबौली, नवीननगर काकादेव, मंगला विहार, रावतपुर गांव, कैलाशनगर, बिनगवां गल्लामंडी, पनकी बी-बलॉक, बाबूपुरवा और हंसपुरम समेत कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और लाइन फॉल्ट के कारण घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश के दौरान लो-टेंशन (एलटी) से लेकर हाईटेंशन (एचटी) लाइनों तक में कई स्थानों पर खराबी आने से केस्को की टीमों को दिनभर मरम्मत कार्य में जुटना पड़ा।
विज्ञापन

इन इलाकों में हुई ट्रिपिंग
नौबस्ता गल्ला मंडी, नवाबगंज, हंसपुरम, मकड़ीखेड़ा, बसंत विहार, चकेरी इंडस्टि्रयल एरिया, गोपालनगर, दादानगर इंडस्टि्रयल एरिया में जमकर ट्रिपिंग हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें