फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश, बीमारी और खाड़ी युद्ध से और महंगी होगी चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चीनी के दाम अभी और बढ़ने की संभावना है। खाड़ी युद्ध की वजह से केमिकल महंगा होने, अधिक बारिश और 238 गन्ना प्रजाति में बीमारी लगने से स्थिति और बिगड़ गई है। यह कहना है कि हरियाणा के उद्यमी राजीव नयन ठाकुर और हैदराबाद के ब्रज भूषण का। वे नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट के पुरातन छात्र हैं और गुरुवार को इंस्टीट्यूट के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन

उद्यमियों का कहना है कि इथेनॉल को लेकर भ्रम दूर किया जाना चाहिए। इथेनॉल से वाहन के इंजन को कोई नुकसान नहीं होता। मिलें इथेनॉल उत्पाद करेंगी तो आय बढ़ेगी। इससे किसानों को समय से भुगतान हो जाएगा। चीनी के दाम नहीं बढ़े तो किसानों को लागत नहीं मिल पाएगी। किसान गन्ना बोना छोड़ देंगे और दूसरी फसल बोने लगेंगे। इसके अलावा बिचौलिये भी बीच में खेल करते हैं। इस साल अधिक बारिश हुई है। इससे 20 प्रतिशत गन्ना की फसल खराब हो गई। खाड़ी युद्ध की वजह से 25 रुपये किलो मिलने वाले सल्फर के दाम 150 रुपये किलो हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें