फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, जमकर हुई बारिश

Tue, 30 Jun 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की सुबह से शुरू हुई बारिश सोमवार को पूरे दिन होती रही। झमाझम बारिश के चलते पलेवा के लिए और बारिश का इंतजार करते किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने अब खेतों में जुताई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों ने और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


सोमवार को झमाझम बारिश से अकबरपुर समेत आसपास के इलाके सराबोर हो गए। बारिश ने खरीफ  की फसलों की बुवाई और धान की नर्सरी डालने के लिए बेचैन किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम बदलते ही तमाम युवा, बड़े व बच्चे घरों से भीगने के लिए निकल पड़े।

 मानसूनी घटाओं का लुत्फ  उठाने के लिए लोगों की भीड़ नजर आई। वहीं मौसम के बदले मिजाज का ज्यादातर लोगाे ने घर में रहकर ही उठाया। बदले मौसम का आनंद लेने के लिए अधिकतर चाय, समोसे की दुकानों पर दिन भर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन


 चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 34.06 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम आर्द्रता करीब 80 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता करीब 63 फीसदी दर्ज की गई। दिनभर पूर्वी हवाएं चली और वेग करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहा। फिलहाल बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें