फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल्वो बस पलटी, दो की मौत, 25 घायल

Mon, 29 Jun 2015 02:48 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज की प्लेटिनम लग्जरी वॉल्वो बस रविवार आधी रात के बाद करीब 1 बजे पनकी पड़ाव के पास एक ट्रक से टकरा कर पलट गई। इससे एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और करीब 25 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को हैलट भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस, फायर ब्रिगेड बस में फंसे अन्य यात्रियों को निकालने में जुटी थीं। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस के अनुसार यूपी रोडवेज की ‘प्लेटिनम लाइन लग्जरी सर्विस’ की वॉल्वो बस (यूपी 32 सीजेड 2849) देर रात लखनऊ से चली थी और दिल्ली जा रही थी। बस में ड्राइवर, कंडक्टर और हेल्पर सहित कुल 48 यात्री थे। इनमें 39 ने आनलाइन बुकिंग कराई थी और 6 सवारी वीआईपी थीं।

यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर लखनऊ से ही बस को गलत तरीके से चला रहा था। कई बार बस लहराई थी। जाजमऊ गंगा पुल पर भी बस लहराई थी जिससे बस गंगा में गिरते-गिरते बची थी। सभी यात्री चीख पड़े थे। इसके बाद बस जब पनकी पड़ाव के पास पहुंची तो एक मोड़ पर ड्राइवर से बस असंतुलित हो गई और मुड़ते वक्त सड़क किनारे पड़े गिट्टी के ढेर पर चढ़ गई।
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि इसके बाद बस सामने से आ रहे मौरंग लदे एक ट्रक से टकराई और फिर पलट कर दो कुलाटी खाते हुए एक खंभे से टकराई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी हादसे के बाद बस के पुर्जे-पुर्जे बिखर गए। बस की बाडी फट गई और इंजन के भी टुकड़े हो गए। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग दौड़े और बस में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। थोड़ी देर में पनकी थाने सहित कई थानों की फोर्स, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं और फंसे यात्रियों को निकाला।

शहर भर की एंबुलेस बुला ली गईं और उनसे घायल यात्रियों को हैलट अस्पताल भेजा। तब तक एक महिला और एक पुरुष यात्री की मौत हो चुकी थी। महिला का शव बस के अंदर इतनी खराब हालत में शीशों के बीच फंसा था कि उसे निकाला नहीं जा सका था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें