फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से कानपुर का ‘मौसम मस्ताना’

Wed, 05 Oct 2016 10:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में देर शाम हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन
बुधवार रात हुई झमाझम बारिश से कानपुर का ‘मौसम मस्ताना’ हो गया। गर्मी से लोगों को राहत मिल गई दूसरी ओर किसान बारिश से खुश हैं। धान की फसली की अच्छी पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है।  
विज्ञापन

तेज धूप और भीषण गर्मी से बेहाल कानपुर के लोगों को बुधवार की शाम हुई झमाझम बारिश से राहत मिल गई। पानी गिरने और ठंडी हवाओं से मौसम खुशगवार हो गया वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। पिछले कई दिनों से लोग भीषण गर्मी और उमस से बेहाल थे। बुधवार की शाम मौसम में आए बदलाव और देरशाम शुरू हुई बारिश से लोगों को दोनों परेशानियों से राहत मिल गई। बारिश के बाद मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध दुबे का अनुमान है कि हवाओं की दिशा बदलने की वजह से मौसम में बदलाव आया है। हवायें अगर ऐसी ही चलती रहीं तो तापमान में उठा-पटक जारी रहेगी और बारिश भी तेज होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें