फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी-बड़ौदा के खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा बनी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में दो से पांच नवंबर तक उत्तर प्रदेश और बड़ौदा के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले खराब मौसम दोनों टीमों की तैयारियों में बाधा बन गया। शनिवार को भी बारिश के चलते यूपी और बड़ौदा के खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास नहीं कर सके।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश की टीम ने बिहार और गोवा के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। टीम को तीसरे मुकाबले में पुडुचेरी के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था। खराब रोशनी के कारण मजबूत स्थिति में होने के बावजूद यूपी की टीम जीत हासिल नहीं कर सकी थी। ऐसे में घरेलू मैदान पर होने वाले मुकाबले में टीम बड़ौदा को हराकर जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेगी।

शनिवार को बारिश के कारण खिलाड़ियों ने जिम में अभ्यास किया। इस दौरान रिंकू सिंह, करन शर्मा, कप्तान आर्यन जुयाल, जीशान अंसारी, अभिषेक गोस्वामी और माधव कौशिक समेत अन्य खिलाड़ियों ने फिटनेस पर ध्यान दिया। मुख्य कोच ज्ञानेंद्र पांडेय ने खिलाड़ियों के साथ आगामी मुकाबले की रणनीति पर चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें