फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश से ढहा कच्चा मकान, खुले आसमान के नीच रह रहा परिवार

Fri, 05 Sep 2025 10:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
फोटो 18:::चकरनगर में बारिश से ढहा कच्चा मकान। संवाद
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लाॅक की गढैया पंचायत के मजरा विद्यापुरा में बारिश से कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने से गृहस्थी का सामन दबकर बर्बाद हो गया। अब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
विज्ञापन


तेज बारिश के बीच मंगलवार को विद्यापुरा के सुरेश सिंह (60) का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। सुरेश अपने भाई की तीन नाबालिग बेटियों रौनक, शिवानी और अंजू व वृद्ध मां बैकुंठी के साथ रह रहा था। परिवार पहले से ही मुश्किलों भरी जिंदगी जी रहा था वहीं घर के गिर जाने से परिवार की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। छत छिन जाने से अब यह परिवार पास में ही झोपड़ी डालकर रहने को विवश है।
सुरेश के भाई परशुराम सिंह व उसकी पत्नी संतोषी देवी की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है जिसके बाद तीनों बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी सुरेश पर आ गई। परिवार का कोई अन्य सहारा नहीं है। मकान ढहने के बाद अब परिवार खाने और रहने की बड़ी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भूमिहीन सुरेश सिंह के परिवार को तत्काल मदद की जरूरत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाए। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया का कहना है कि वह इस संबंध में बीडीओ से जांच कराकर परिवार को हर संभव मदद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें