बारिश ने ठंड बढा दी है और लाेगाें काे ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। बेमाैसम हुई बारिश की वजह से संक्रमण और बैक्टीरिया की सक्रियता बढ़ गई है। हैलट ओपीडी के मेडिसिन विभाग में गुरुवार सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज मेडिसिन विभाग के डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. एसी गुप्ता और डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने 587 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि पानी बरसने और दोबारा ठंड बढ़ने से जुकाम, खांसी, फेफड़ों में इंफेक्शन, गले में इंफेक्शन के मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
इस मौसम में दमा, डायबिटीज, हाइपरटेंशन या अन्य किसी गंभीर रोग से ग्रस्त मरीजों और बुजुर्गों को विशेष तौर पर एहतियात बरतनी चाहिए। बाल रोग विभाग की ओपीडी में बाल रोग विभाग के डॉ. एके आर्या ने 290 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि बच्चे निमोनिया, खांसी, जुकाम, गले में दर्द, ब्रोंकाइटिस की चपेट में आ रहे हैं। पर्याप्त संख्या में गर्म कपड़े पहनें, धूप निकलने के बाद मॉर्निंग वाक पर निकलें, घर से खाली पेट न निकलें। ठंड ने एक बार फिर से दिल के दाैर अाैर ब्रेनस्ट्राेक की समस्या भी बढ़ा दी है।