गणवतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों के चहेते कार्टून कैरेक्टर मोटू-पतलू गुरुवार को कानपुर पहुंचे। स्कूलों में बच्चों संग गणतंत्र दिवस मनाते हुए मोटू पतलू ने गणतंत्र होने का सही अर्थ बच्चों को बताया।
विज्ञापन
2 of 4
माेटू पतलू
बच्चों में अपनी एक विशेष पहचान रखने वाले कार्टून कैरेक्टर मोटू-पतलू अमर उजाला के कानपुर कार्यालय में भी आए। यहां बच्चों उन्होंने बच्चों के साथ जमकर मौज-मस्ती की।
विज्ञापन
3 of 4
माेटू पतलू
इस दौरान उन्होनें बच्चों को गिफ्ट बांटे तो बच्चों ने भी उनके साथ सेल्फी लेकर पलों को यादगार बनाया। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों को मोटू-पतलू ने बताया गया कि गणतंत्र का अर्थ होता है हमारा संविधान - हमारी सरकार- हमारे कर्त्तव्य - हमारा अधिकार। हमारा संविधान हमें बोलने का व अपने विचार रखने का अधिकार देता है।
किड्स चैनल निकलओडियन पर आने वाले शो मोटू-पतलू के दोनों कैरेक्टर गुरुवार को गणतंत्र दिवस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कानपुर शहर की यात्रा पर आए थे।