फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से 20 हजार में रेलवे बना देगा सेंसरयुक्त सैनिटाइजिंग टनल, गुजरते ही सैनिटाइज होकर निकलेंगे

Thu, 09 Apr 2020 10:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रेलवे ने तैयार किया सैनिटाइजिंग टनल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेलवे पांच हजार से 20 हजार रुपये में सेंसर युक्त आटोमेटिक सैनिटाइजिंग टनल बनाने में सक्षम है। कानपुर के लोको शेड में तैयार सैनिटाइजिंग टनल का ट्रायल भी कर लिया है। इस टनल से लोग गुजरते हैं और सैनिटाइज होकर बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन


रेलवे की मेडिकल टीम और उच्च अधिकारियों की मंजूरी के बाद इसे बड़ी संख्या में तैयार कराने पर रेलवे विचार करेगा। लोको शेड में पूरी टनल कबाड़ के सामान से तैयार की गई है। तुर्की के चौराहों पर इस तरह की टनल लगे होने का वीडियो वायरल होने के बाद यहां के इंजीनियरों ने इसे तैयार किया है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

लोको शेड के इंजीनियरों केे मुताबिक उन्हें बाहर से सिर्फ छह शॉवर खरीदने पड़े, जिनकी लागत 75 रुपये प्रति शावर थी। उनके पास पुरानी रिले मशीन होने से टाइमर भी लगा दिया गया। टनल में घुसने पर जैसे ही फर्श पर पैर पड़ेगा, शॉवर से 10 सेकेंड के लिए छिड़काव होगा। उन्होंने रेक्सीन का कवर और कबाड़ में निकले लोहे के एंगल से इसे तैयार किया है।

बांस का ढांचा सबसे सस्ता
रेलवे ने फजलगंज लोको शेड में जो टनल तैयार की है, उसे बाहर बनाने में करीब 20 हजार रुपये का खर्च आएगा। शेड में तो यह कबाड़ के सामान से तैयार की गई है। सबसे सस्ते बांस का ढांचे से घर में इस्तेमाल होने वाली चादरों से इसे बनाया जा सकता है। इसमें आधा हार्स पावर की मोटर पंप की जरूरत होती है, जिसकी कीमत करीब साढ़े तीन से चार हजार रुपये है। बांस के ढांचे से 15 फीट लंबी टनल पांच से छह हजार रुपये में तैयार हो जाएगी।

इस सैनिटाइजिंग टनल को अगर मेडिकल टीम उपयुक्त बताती है और ट्रायल में यह पास हो गई तो इसका उपयोग आगे भी किया जा सकता है।
अजीत कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें