फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में सील किए गए 13 क्षेत्रों में तैनात किए गए कोरोना वॉरियर, करेंगे हर संभव मदद

Thu, 09 Apr 2020 12:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में 13 इलाके किए गए सील - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के 13 इलाकों को रेड जोन घोषित करने के बाद सील कर दिया गया है। रेड जोन क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट और कोरोना वारियर की नियुक्ति कर दी गई है। तीन से चार घरों के बीच में एक कोरोना वाॅरियर नियुक्त रहेगा।
विज्ञापन


वह उन लोगों की जरूरत के बारे में जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन को जानकारी देगा। जिस तरह से आवश्यकता होगी उन घरों में सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे इलाके को सील किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

इन क्षेत्रों के सभी आने जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। जो भी डोर टू डोर सब्जी, दवा ,दूसरे सामान लेकर चिन्हित, पासधारी व्यक्ति अंदर जाएगा उसे भी पहले से सैनिटाइज किया जाएगा। इन क्षेत्रों में बैंक भी नही खुलेंगे।

तब्लीगी जमातियों में करोना पॉजिटिव के केस लगातार पाए जाने की वजह से शहर के जिन 13 क्षेत्रों को रेड जोन घोषित किया गया है। उसमें सभी तरह गतिविधियां बंद रहेगी। रेड जोन क्षेत्रों में बैंक, पेट्रोल पंप, दुकाने सभी पर पाबंदी रहेगी।

शहर के बाकी क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खुलेंगे, दवा की दुकानें खुलेगी, दूध की दुकानें खुलेंगी।सब्जी, फल और जरूरत के सामानों को ठेले के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जाएगा। जिन क्षेत्रों में रेड जोन हुआ है वहाँ जिन स्थानो, मसजिदों को चिन्हित किया गया है उसके 500 मीटर के दायरे में किसी को आने जाने नही दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें