कानपुर। नया पुल के पास स्थित रेलवे की डिग्गी कॉलोनी परिसर में मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। यहां 83 कच्ची-पक्की झाेपड़ी पर इंजीनियरिंग अनुभाग का बुलडोजर चला। इस दौरान रेलवे की करीब 37 करोड़ रुपये की जमीन खाली कराई गई।
रेलवे इंजीनियर एके गुप्ता की अगुवाई में मंगलवार दोपहर 11 बजे बुलडोजर के साथ सुरक्षा जवान पहुंचे। पहले लोगों ने विरोध किया लेकिन जिला पुलिस और आरपीएफ के तेवर देख वह पीछे हट गए। रेलवे की अधिकतर कॉलोनियों (जमुनिया बाग, साउथ कॉलोनी, गोविंदनगर कॉलोनी, लक्ष्मण बाग कॉलोनी, परमपुरवा) सहित कई जगहों पर अवैध कब्जे हैं। इन्हीं झोपड़पट्टी से अवैध वेंडरिंग का कारोबार भी बढ़ रहा है। कुछ कब्जे तो विभागीय मिलीभगत से कराए गए थे। (संवाद)