फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कलयाणपुर, रावतपुर स्टेशन खत्म करने पर रेलवे ने लगाया ठप्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेल मंत्रालय ने कानपुर में करीब 1100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत कल्याणपुर और रावतपुर स्टेशनों को समाप्त किया जाएगा। इसके स्थान पर दलहन अनुसंधान के पास एक नया अटल बिहारी रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


यह एलिवेटेड ट्रैक फर्रुखाबाद रेलमार्ग पर अनवरगंज से मंधना तक बनेगा। इससे मार्ग पर मौजूद 17 रेलवे क्रॉसिंग खत्म हो जाएंगी। शहरवासियों को इन क्रॉसिंगों पर लगने वाले प्रतिदिन के जाम से मुक्ति मिलेगी। रेलवे अफसरों के अनुसार, कार्य शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। मंत्रालय स्तर से सभी खामियां दूर हो चुकी हैं और टेंडर भी जारी हो गया है। हालांकि, अभी कार्य शुरू होने में जमीन का पेंच फंसा हुआ है। कानूनन 75 फीसदी जमीन मिलने के बाद ही शिलान्यास हो सकता है।
जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर जमीन उपलब्ध कराने का काम कर रहा है। इसके लिए कई रजिस्ट्रियां भी हो चुकी हैं। रेलवे ने जिला प्रशासन को मई के पहले सप्ताह तक मंधना व गुमटी रेलवे ट्रैक किनारे जमीन उपलब्ध कराने का पत्र भेजा है। उम्मीद है कि मई के आखिरी सप्ताह तक जमीन मिल जाएगी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अभिषेक यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिलान्यास के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें