यूपी के बांदा में सोमवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बेतवा एक्सप्रेस के बी1 कोच के ब्रेक शू असेम्बलिंग टूटने से ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ। अतर्रा-बदौसा स्टेशन के बीच रात 12 बजे की की इस घटना से हड़कम्प मच गया। मौके पर एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन में आये इंजीनियरों ने ट्रैक को दुरुस्त किया। बेतवा एक्सप्रेस कानपुर से दुर्ग की ओर जाती है।
हादसे की जांच शुरू
मेन लाइन से डेड लाइन पर डाल दिए जाने से सोमवार को कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन हादसे से बाल-बाल बची। कन्नौज के गुरसहायगंज में चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इससे करीब 45 मिनट ट्रेन आउटर सिग्नल के पास खड़ी रही।
कंट्रोलर के निर्देश पर चालक ट्रेन को पीछे कर मेन लाइन पर ले आया, तब ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। स्टेशन मास्टर की लापरवाही सामने आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।