उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक व डीआरएम ने निरीक्षण कर दिए निर्देश
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर उनके गृह नगर के रेलवे स्टेशन झींझक पर अधिकारियों की दौड़ भाग तेज हो गई है। स्टेशन पर चल रहे कार्यों का रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक व डीआरएम प्रयागराज ने निरीक्षण किया।
उन्होंने झींझक स्टेशन को आदर्श स्टेशन के तौर पर विकसित करने और रेलवे के फुट ओवरब्रिज को डेडीकेटेड फ्रंट कारीडोर लाइन के पार तक बनाने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति की ट्रेन 25 जून को झींझक व रूरा स्टेशन पर करीब 15-15 मिनट तक रुकेगी। यहां प्रतीक्षालय में राष्ट्रपति सीमित लोगों से मुलाकात करेंगे।