हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हो गई और 17 जून को गर्भपात होने पर घटना का पता उसके परिजनों को चला। युवती की तहरीर पर आरोपी चाचा और उसकी पत्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (19) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन माह पूर्व पारिवारिक चाची आशा उसे चूल्हा पुतवाने के लिए अपने घर बुला ले गई थी। इसके बाद चाची उसे घर के अंदर छोड़कर चली गई। आरोप है कि घर में मौजूद चाचा नारद ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।