फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमंत्री को ट्वीट पर रुकी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन, बीमार यात्री को मिली दवा

Wed, 02 Aug 2017 12:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नॉन स्टॉप झारखंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रुकने पर टीटी भी रहे अंजान
विज्ञापन
आनंद विहार (नई दिल्ली) जा रही झारखंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री ने रेलमंत्री को अपनी बीमारी के बारे में ट्वीट कर दिया। कुछ ही मिनटों में नॉन स्टॉप ट्रेन को इटावा स्टेशन पर रोककर यात्री को दवा दी गई। इस दौरान ट्रेन करीब चार मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन

ट्रेन के बी-1 कोच में नगर उटारी स्टेशन से चढ़े राज जायसवाल दिल्ली जा रहे थे। सफर के दौरान बुखार और सिरदर्द होने पर उन्होंने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट किया। रेलमंत्री के निर्देश पर शाम करीब चार बजे ट्रेन के इटावा पहुंचने पर डॉ. वीपी पाठक ने उसे दवाई दी। हालांकि ट्रेन के अचानक रुकने पर टीटी और ट्रेन सवार सुरक्षा दस्ता भी अंजान था। इस संबंध में कोच अटेंडेंट बीके पटेल ने कहा कि पहले कोच अटेंडेंट को सूचना देनी चाहिए थी, लेकिन यात्री ने सीधे रेलमंत्री को ट्वीट किया। ट्रेन कानपुर से चलकर सीधे आनंद विहार रुकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें