फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से साइकिल चलाते हुए कानपुर पहुंचे विदेशी मेहमान

Wed, 02 Aug 2017 12:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर यूनिवर्सिटी में विदेशी मेहमान
विज्ञापन
ब्रिटेन (यूके) के ट्रैवलर विलियम कैपर व माइकल हॉथर्न मंगलवार को साइकिलिंग करते हुए कानपुर शहर पहुंच गए। यहां उन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में छात्रों से संवाद किया। छात्रों को साइकिलिंग के महत्व के बारे में बताया। 
विज्ञापन

दोनों ने छात्रों से कहा कि उन्होंने साइकिल से पूरे विश्व का भ्रमण करने का संकल्प लिया है। अभी तक 40 देशों में साइकिल से भ्रमण कर चुके हैं। भारत काफी बड़ा देश है। जिस वजह से यहां कुछ अधिक समय लगेगा। दिल्ली के बाद विलियम और हॉथर्न का यह दूसरा स्टॉपेज था। दोनों ने छात्रों के सवालों का जवाब भी दिया। 
एक प्रश्न का जवाब देते हुए विलियम ने अभी तक भ्रमण किए गए देशों और भारत की तुलना की। उन्होंने कहा कि  भारतीय परंपरा बेहद खूबसूरत है। यही इस देश को मजबूत और दुनिया में ताकतवर बनाती है। हॉथर्न ने साइकिलिंग को स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिहाज से बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि साइकिल से चलने पर स्वास्थ्य सही रहता है और प्रदूषण भी नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  इस दौरान इंस्टीट्यूट के कोऑर्डिनेटर डॉ. सिधांशु राय, शैलेश श्रीवास्तव, सौरभ त्रिपाठी व अन्य कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कानपुर की गलियों में घूमेंगे
दोनों विदेशी मेहमानों ने कहा कि वे बिठूर, भीतरगांव, कैंट, जेके टेंपल, इस्कॉन मंदिर जैसे स्थलों और यहां की गलियों में साइकिल से घूमेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें