फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भीमसेन से जीएमसी यार्ड तक बनेगा रेलवे फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। झांसी से आने वाली ट्रेनों को अब भीमसेन के पास नहीं फंसना पड़ेगा। रेलवे ने भीमसेन से गोविंदपुरी जीएमसी यार्ड तक फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह रेलवे फ्लाईओवर ट्रेनों को गोविंदपुरी से सीधे भीमसेन तक ले जाएगा। वहां से अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
विज्ञापन


वर्तमान में झांसी से कानपुर की ओर करीब 35 से 40 नियमित और स्पेशल ट्रेनें आती-जाती हैं। भीमसेन पहुंचने पर यह ट्रेनें अप-डाउन लाइन पर एक साथ मिलने पर क्रॉस लेती हैं। मालगाड़ी आने पर इन ट्रेनों को क्रॉस से पहले रोकना पड़ता है जिससे समय बर्बाद होता है। उत्तर-मध्य रेलवे इस फ्लाईओवर योजना पर कार्य कर रहा है। शुरुआती चरण में करीब दो सौ करोड़ रुपये की राशि मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को भेजी गई है।
इस फ्लाईओवर के बनने से भीमसेन और गोविंदपुरी के बीच मालगाड़ियों व ट्रेनों का परिचालन निर्बाध हो सकेगा। यह फ्लाईओवर भीमसेन से उठकर जीएमसी यार्ड पर गिरेगा जिससे मालगाड़ियां सीधे आ-जा सकेंगी। इससे कानपुर सेंट्रल पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। लंबी दूरी की मालगाड़ियों को बिना किसी बाधा के निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन


झांसी से भीमसेन होकर कानपुर सेंट्रल या लखनऊ या चित्रकूट की ओर ट्रेनें जाती हैं। यह मुख्य रूप से बुंदेलखंड क्षेत्र को कानपुर से जोड़ने वाला रेल मार्ग है। इस मार्ग से 64701 झांसी-लखनऊ मेमू, 51814 लखनऊ-झासी पैसेंजर, गोरखपुर व लखनऊ स्पेशल ट्रेनें, 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल, 11015 अमृत भारत, 19165/19167 साबरमती एक्सप्रेस, 51803 झांसी- कानपुर सेंट्रल पैसेंजर, 11109 लखनऊ इंटरसिटी आदि।
विज्ञापन



वर्जन
भीमसेन से जीएमसी यार्ड तक रेलवे फ्लाईओवर बनाने की योजना पर काम चल रहा है। प्रस्ताव पास होने के बाद इस पर काम शुरू होगा।
-शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-मध्य रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें