मंगलवार को गहलौं गांव के समीप भैरों शाहजहांपुर में जिलापूर्ति अधिकारी
के आदेश पर खाद्य विभाग की टीम ने खाद की दुकान पर छापा मारकर बड़े पैमाने
पर अवैध रूप से रखा केरोसिन बरामद किया। बरामद केरोसिन कोटेदार को सौंपकर
पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।
मंगलवार दोपहर बाद जिला पूर्ति
अधिकारी के आदेश पर खाद्य निरीक्षक संतोष कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी
शिवनारायण व थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से गहलौं गांव के समीप स्थित भैरों
शाहजहांपुर गांव में गोपाल पाल पुत्र दुर्गापाल की खाद दुकान में छापामारी
की।
इस दौरान दुकान के अंदर रखा लगभग 1130 लीटर केरोसिन बरामद किया जो
कालाबाजारी के लिए रखा गया था। पुलिस ने आरोपी गोपाल पाल को मौके से ही धर
दबोचा।
वहीं बरामद केरोसिन तेल भैरों शाहजहांपुर गांव के कोटेदार विनोद
कुमार त्रिवेदी के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम
ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।