फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींझक ब्लाक में नो ड्यूज पर हंगामा, वसूली का आरोप

Wed, 18 Nov 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यराो, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव में अदेयता प्रमाण पत्र बनवाने में वसूली का आरोप लगाकर झींझक ब्लाक में दावेदारों व समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। उपजिलाधिकारी ने लोगों को शांत कराया। विदित हो कि दूसरे चरण में झींझक और रसूलाबाद ब्लाक में चुनाव होना है। इन दोनों ब्लाकों में नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू हो चुका है। उपजिलाधिकारी डेरापुर राजीव पांडेय ने बताया की जिला पंचायत में सभी से शुल्क लिया जा रहा था। जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे थे। कर्मियों से बकायेदारों से ही शुल्क लेने को कहा गया है।
विज्ञापन


 मंगलवार को झींझक ब्लाक परिसर में जिला पंचायत से अदेयता प्रमाण पत्र बनवाने में कर्मचारी दो सौ रुपये की रसीद काट रहे थे। लेकिन कर्मचारी फार्म के नाम पर 20 रुपये अतिरिक्त वसूल रहे थे। इसी बीच कुछ लोग अधिक धन लेने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होते ही ब्लाक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिसर में मौजूद लोगों ने एडीएम प्रशासन से फोन पर शिकायत की। उन्होंने उपजिलाधिकारी डेरापुर राजीव पांडेय मौके पर भेजा।

उपजिलाधिकारी डेरापुर ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। जिला पंचायत कर्मियों को हिदायत दी कि सूची लाकर जिनका बकाया है, उन्हीं की रसीद काटें, यदि बकाया नहीं है तो उनको बिना कोई शुल्क लिए अदेयता प्रमाण पत्र बनायेें। एसडीएम की बात सुनकर लोग शांत हुए उन्होंने कहा की तहसील में अदेयता का कोई शुल्क नहीं लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें