फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन खुलते ही मचा हड़कंप, पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर रोक

Tue, 16 May 2017 08:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मशीन खुलवाकर जांच कराते एसडीएम मनीष बंसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर छापेमारी करने पहुंची टीम को उस समय बड़ा झटका लगा जब एक मशीन के खुलते ही कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। आनन-फानन पेट्रोल पंप पर मौजूद सभी ग्राहकों को वहां से वापस कर दिया गया। सात यूनिटों को सील कर तुरंत पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी गई। 
विज्ञापन


उन्नाव के हसनगंज में पेट्रोलपंप के सर्किट में छेड़छाड़ मिलने पर 7 यूनिट सील कर दी गई। एसडीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही है। उपजिलाधिकारी हसनगंज मनीष बंसल ने लखनऊ-बांगरमऊ रोड पर खपुरा मुस्लिमपुर के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के अग्रिम पेट्रोल पंप पर आकस्मिक छापा मारा। इससे यहां पर हड़कंप मच गया।   उन्होंने तुरंत पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री रोक दी। इसके बाद जांच शुरू की। साथ में मौजूद टेक्नीशियन ने पूरी मशीन खोल डाली। जांच पड़ताल के दौरान टेक्नीशियन को आठ सर्किट बोर्डों में से सात में छेड़छाड़ की जानकारी हुई। इसकी जानकारी जैसे ही एसडीएम को मिली तो उन्होंने बड़े पैमाने पर घटतौली होने की शंका पर तुरंत सातों यूनिट को सील करने के आदेश दिए। एसडीएम ने बताया कि छेड़छाड़ मिलने पर सात यूनिट को सील करा दिया गया है। पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी से मिले आदेशों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में पूर्ति निरीक्षक के साथ भारत पेट्रोलियम के अधिकारी व टेक्नीशियन मौजूद रहे। सूत्रों की मानें सर्किट बोर्ड में तारों को इधर से उधर कर ऊपर से टेपिंग पाई गई। इसी कारण सर्किट बोर्ड में छेड़छाड़ की आशंका है। मालूम हो कि यह वहीं सर्किट बोर्ड हैं, जहां पर लखनऊ स्थित पेट्रोल पंपों में चिप लगाकर ग्राहकों को लूटा जाता था और यहां भी उसी सर्किट बोर्ड से छेड़छाड़ मिलने से घटतौली की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें