फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 साल की सास को 80 साल की बहू ने दिया 'अनोखा गिफ्ट', देखकर सब हैरान

Tue, 16 May 2017 01:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मदर्स डे के मौके पर 102 वर्षीय सास को बहू ने गिफ्ट किया टॉयलेट
विज्ञापन
इन दिनों बॉलीवुड में एक फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' काफी चर्चाओं में है। इसी से मिलती-जुलती एक सच्ची कहानी रविवार को कानपुर में देखने को मिली। यहां एक बहू ने अपनी सास के लिए ऐसी मिसाल पेश की है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएेंगे। यह एक बहू और सास के प्रेम की रियल लाइफ स्टोरी है।  
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कानपुर में 'मदर्स डे' के मौके पर इस बहू ने अपनी सास को एक टॉयलेट गिफ्ट देकर मिसाल कायम की है। सोशल मीडिया पर तेजी से यह खबर फैल रही है। आप जानकर हैरान रह जाएेंगे कि टायलेट गिफ्ट करने वाली बहू की उम्र 80 वर्ष है जबकि सास 102 साल की है।
  80-year-old woman gifts a toilet to her 102-year-old mother-in-law by selling six goats in Kanpur's Anantapur (Uttar Pradesh) pic.twitter.com/wSEgsAKAqu — ANI UP (@ANINewsUP) May 14, 2017
विज्ञापन



उम्रदराज सास की सेहत का ख्याल रखते हुए बहू ने यह खास टॉयलेट मदर्स डे के मौके पर अपनी सास को भेंट किया है। भले ही ये रिश्ता एक सास और बहू का हो लेकिन इस रिश्ते में मां और बेटी से कम प्रेम नहीं छलकता।  

कानपुर देहात के अनंतापुर निवासी रामप्रकाश बताते हैं कि उनकी मां ने उनकी 102 वर्षीय दादी के लिए यह टॉयलेट बनवाया है। इसके लिए उन्हें अपनी 6 बकरियां बेचनी पड़ी। 
  My grandmother fell & fractured her leg. She was not able to move; then my mother sold goats to get a toilet constructed: Ramprakash pic.twitter.com/aaj0sq8dkN — ANI UP (@ANINewsUP) May 14, 2017


उन्होंने बताया कुछ समय पहले उनकी दादी का पैर टूट गया था। दादी की तकलीफ उनसे देखी नहीं गई। इसे समझते हुए मां ने उनके लिए यह टॉयलेट बनवाया ताकि उन्हें सहुलियत हो। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें