फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चार मेडिकल स्टोरों पर छापा, तीन दवाओं के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। औषधि निरीक्षक ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित चार मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। तीन दवाओं के नमूने लिए गए। जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। कई मेडिकल संचालक कार्रवाई के डर से दुकानों पर ताला डालकर भाग गए।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने टीम के साथ इसमें सबसे पहले उदी मोड स्थित भारतीय मेडिकल स्टोर, चकरनगर स्थित दीपक एंड सन्स मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापा मारने की सूचना मिलते ही अन्य मेडिकल दुकानदार संचालक दुकान में ताला डालकर भाग गए। इसके बाद औषधि निरीक्षक लखना में ओउम साई मेडिकल स्टोर और संजय मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान तीन दवाओं के नमूने लिए। इसमें दो दवाइयों एंटीबायोटिक्स व एक दर्द निवारक दवा एनएसआईडी का नमूना लिया। इन नमूनों को लखनऊ लैब में भेजा गया है। नमूना फेल होने पर उनके खिलाफ सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें