फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कंजड़नपुरवा में छापा, ड्रोन से निगरानी कर तीन तस्कर पकड़े, नौ किग्रा गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मादक पदार्थों की बिक्री के लिए कुख्यात किदवईनगर के कंजड़नपुरवा में रविवार तड़के डीसीपी साउथ के नेतृत्व में 135 पुलिसकर्मियों ने छापा मारा। पूरे इलाके को घेरने के बाद ड्रोन की मदद से निगरानी करने के साथ ही 60 घरों में सर्च अभियान चलाया गया। भाग रही महिला अंजलि, सागर व अरमान को गिरफ्तार किया। उनके पास से नौ किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं, मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि कंजड़पुरवा में सख्ती के बावजूद लगातार मादक पदार्थों की बिक्री की सूचनाएं मिल रही थीं। बीते 15 दिनों से सिविल ड्रेस में पुलिस की दो टीमों की मदद से इलाके का डाटा जुटाया जा रहा था। इसी के तहत रविवार तड़के करीब पांच बजे चार थानों के फोर्स ने बस्ती मेें छापा मारा। इलाके को घेरकर ड्राेन कैमरों से निगरानी की गई।
घरों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बीच बस्ती से भाग रही महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। अरमान चकेरी, सनिगवां के चिश्तीनगर का रहने वाला है। बाकी दोनों कंजड़नपुरवा के ही निवासी हैं।
विज्ञापन

कंजड़नपुरवा रविवार सुबह छावनी में तब्दील हो गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती दिखी। 50 दरोगा के अलावा पुरुष व महिला सिपाही मौजूद थे। ऊपर ड्रोन मंडराने लगे। इसके बाद बस्ती में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान आसपास से गुजर रहे लोग भी सकते में आ गए। बाद में मादक पदार्थ के तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई होने की बात पता चलने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें