फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के बाद अब राहुल गांधी यूपी के इस शहर में 24 अप्रैल को करेंगे जनसभा

Mon, 22 Apr 2019 11:49 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी व प्रयंका गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा 24 अप्रैल को कानपुर स्थित बृजेंद्र स्वरूप पार्क में होगी। रविवार को दिल्ली से आए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) अधिकारियों ने मौका-मुआयना करने के बाद पार्क को फाइनल कर दिया। बुधवार को राहुल गांधी तीन बजे हेलीकॉप्टर से शहर आएंगे। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में बने हैलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा।
विज्ञापन


बीते सप्ताह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शहर सीट से प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के लिए रोड शो किया था। पूर्व में तय किए गए कार्यक्रम में प्रियंका को अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजाराम पाल के लिए भी रोड शो और जनसभा करनी थी। प्रियंका का कार्यक्रम टलने के बाद इसकी भरपाई के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यक्रम अकबरपुर लोकसभा के लिए कराया गया है।

एयरपोर्ट से घंटाघर आने के दौरान प्रियंका ने भी अकबरपुर लोकसभा के रामादेवी क्षेत्र में पाल के पक्ष में रोड शो किया था। इसलिए जनसभा के लिए कांग्रेसी ऐसे स्थल के चयन को प्राथमिकता दे रहे थे, जिसका फायदा दोनों लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को मिले।

बृजेंद्र स्वरूप पार्क अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, कानपुर के बीचोबीच होने से इसका फायदा शहर सीट के प्रत्याशी को भी मिलेगा। रविवार को कांग्रेस शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, मदन मोहन शुक्ला, सियाराम पाल, एसपीजी अधिकारी केपी यादव, एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने जिला प्रशासन व इंटेलीजेंस अधिकारियों के साथ मोतीझील और बृजेंद्र स्वरूप पार्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मोतीझील में 24 तारीख को शादी समारोह होने के कारण मना कर दिया गया। इसके बाद बृजेंद्र स्वरूप पार्क पर सहमति बन गई। एसपीजी ने हैलीपैड बनाने के लिए पालिका स्टेडियम का निरीक्षण किया। खेल के मैदान में हैलीपैड बनाने की अनुमति न मिलने पर सीएसए में हेलीकॉप्टर उतरने पर सहमति बन गई है।

कानपुर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि बृजेंद्र स्वरूप पार्क में 24 अप्रैल को राहुल गांधी की जनसभा का कार्यक्रम तय हो गया है। राहुल गांधी दोपहर तीन बजे सीएसए में बने हैलीपैड पर उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें