फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीराम की तपोभूूमि पर राहुल गांधी, हवा में उड़ते हुए किए कामदगिरी पर्वत के दर्शन

Thu, 27 Sep 2018 12:37 PM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
भगवान श्रीराम की तपोभूूमि पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को भगवान श्रीराम की तपोभूूमि धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान कामतानाथ का दर्शन किया। थोड़ी ही देर में राहुल जनसभा स्थल में पहुंचने वाले हैं। भगवान श्रीराम की तपोभूूमि पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को राजनैतिक के साथ धार्मिक बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले वह सीधे कामतानाथ मंदिर जाकर माथा टेकने पहुंचे। माथे पर त्रिपुट लगाकर उन्होंने पूजन किया। इसके अलावा वह हेलीकाप्टर से उतरते व उड़ते समय हवा में ही कामदगिरी पर्वत के दर्शन करेंगे। 

चित्रकूट के रजौला के पास कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा स्थल के पीछे ही हेलीपैड बनाया गया है। हालांकि यहां दो हेलीपैड बने हैं। लेकिन एसपीजी और कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार बीच में बने मुख्य हेलीपैड की दिशा ऐसी रखी गई है कि राहुल गांधी को हवा में ही आते जाते भगवान कामदगिरी पर्वत के दर्शन हो सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें