फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल गांधी को 'श्रीकृष्ण' और अजय राय को 'अर्जुन' बताया, कानपुर में स्वागत मंच के पास लगी ऐसी होर्डिंग

Wed, 21 Feb 2024 12:45 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: संदीप शुक्ला का कहना है कि जिस तरह महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को युद्ध जितवाया था, वैसे ही राहुल गांधी भाजपा से मुकाबले में चुनाव जीतेंगे। उत्तरप्रदेश में वह अजय राय के सारथी बने हैं।
विज्ञापन
कानपुर में लगी होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर शहर में पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। इस सब के बीच एक ऐसी होर्डिंग वायरल हो रही है, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'श्रीकृष्ण' और अजय राय को 'अर्जुन' बताया गया है। 

विज्ञापन

बता दें कि इस होर्डिंग को कांग्रेस नेता एडवोकेट संदीप शुक्ला ने लगवाया है। उनका कहना है कि जिस तरह महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को युद्ध जितवाया था, वैसे ही राहुल गांधी भाजपा से मुकाबले में चुनाव जीतेंगे। उत्तरप्रदेश में वह अजय राय के सारथी बने हैं।

विज्ञापन

यह होर्डिंग कानपुर नगर के जुहारी देवी कॉलेज के पास राहुल गांधी के आगमन के लिए बनाए गए मंच के पास लगाई गई है। कांग्रेस के युवा नेता संदीप शुक्ला ने यह होर्डिंग लगवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें