फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु-केतु ने बदला घर, इन राशि वालों पर आएगी आफत

Tue, 22 Aug 2017 07:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
राहु और केतु ने घर बदल लिया है। वैदिक आचार्य पंडित पवन शुक्ला ने बताया कि बीती 18 अगस्त 2017 से राहु और केतु ने अपने-अपने पड़ाव बदलते हुए क्रमश: कर्क व मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। बताया कि राहु और केतु हमेशा 180 अंश की दूरी पर रहते हैं। उन्हाेंने कहा कि राहु-केतु के इस बदलाव का असर वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन सबसे अधिक कर्क और मकर राशि पर पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
वैदिक आचार्य पंडित पवन शुक्ला ने बताया कि राहु और केतु के बदलाव का सभी राशियों पर व्यक्तिगत रुप से अलग-अलग प्रभाव पड़ेेंगे। इसको सामान्य तौर पर सभी पर लागू नहीं किया जाना चाहिए। अभी तक राहु का प्रभाव सिंह राशि पर था जो अब समाप्त हो गया है। वहीं कर्क राशि में राहु के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ेंगे। राहु का स्वभाव आडंबर प्रिय होता है, इसीलिए व्यक्ति भी इसी के प्रभाव में रहता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
आचार्य का कहना है कि केतु मकर में पधार गए हैं। इसीलिए मकर वालों को चिंतन से बचना होगा। केतु में बचाव के तरीके पर चिंतन करने की आदत बढ़ जाती है। भविष्य को लेकर भय भी हो सकता है। कहा कि इन सभी चीजों से बचने के लिए मकर राशि के जातकों को सकारात्मक रहने की आवश्यकता है।
 

4 of 6
डेमो पिक
राहु की चाल
-18 अगस्त 2017 को कर्क राशि में प्रवेश।
-27 अप्रैल 2018 को कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
-3 जनवरी 2019 को कर्क राशि में पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश क रेंगे।
-7 मार्च 2019 को कर्क राशि को छोड़कर चले जाएंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
केतु की चाल
-18 अगस्त 2017 को मकर राशि में प्रवेश।
-22 दिसंबर 2017 को मकर राशि में श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
-31 अगस्त 2018 को मकर राशि में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
- 7 मार्च 2019 को मकर राशि को छोड़कर चले जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
24 को हरतालिका तीज का व्रत 
सुयोग्य वर और पति की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला हरतालिका तीज का व्रत 24 अगस्त को है। वैदिक आचार्य पंडित पवन शुक्ला ने बताया कि इस दिन भगवान शिव की आराधना की जाती है। पार्वती ने भगवान शिव की प्राप्ति के लिए भाद्रपद मास की तृतीया को हस्त नक्षत्र में भगवान शिव का निर्जला पूजन किया था। ताकि हर जन्म में उन्हें शिव की प्राप्ति हो। इसी आकांक्षा के साथ उन्होंने हिमालय में रह कर पूजा की थी। इस व्रत को कन्याएं और विवाहित महिलाएं दोनों ही कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें