बरौर। विकास खंड मलासा के सैदलीपुर में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबला कानपुर की टीम को हराकर रायबरेली टीम ने जीता। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
रविवार को शहरी क्षेत्र से आई टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बांदा और अकबरपुर के बीच खेला गया। जिसमें बांदा की टीम विजयी हुई। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला पुखरायां बनाम अटल स्टेट लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें अटल स्टेट लखनऊ विजेता रही। तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला कानपुर नगर बनाम नियामतपुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें कानपुर नगर टीम जीती।
चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला उन्नाव और रायबरेली के बीच खेला गया। जिसमें रायबरेली की टीम विजेता रही। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला बांदा और कानपुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें कानपुर की टीम विजयी हुई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अटल स्टेट लखनऊ बनाम रायबरेली के बीच खेला गया। जिसमें रायबरेली की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबला कानपुर और रायबरेली टीम के बीच खेला गया। जिसमें मैच रायबरेली ने जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया। यहां पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सर्वेंद्र सचान, राधेश्याम कटियार, जिला पंचायत सदस्य संजय सचान, डॉ. सोनेलाल सचान, शिवनाथ चतुर्वेदी आदि रहे।