शहर में दस और रेडियो टैक्सी बढ़ाए जाने की बात पर संचालकों ने ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि पहले उन्हें सुविधाएं दी जाएं, इसके बाद भी वे टैक्सी बढ़ाएंगे। रेलवे, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लेक्स के पास टैक्सी खड़ी करने की छूट मिले। अभी तक बूथ भी नहीं बनाए गए हैं। बता दें अभी शहर में ओला फ्लीट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और ज्योति ट्रैवेल्स की दस-दस रेडियो टैक्सी चल रही हैं।
कमिश्नर ने हाल में दोनों टैक्सी संचालकों को पांच-पांच और टैक्सी बढ़ाने को कहा है। इस पर संचालकों ने दो टूक कहा है कि पहले प्लेटफार्म नंबर एक की ओर रेलवे स्टेशन परिसर में चार, रोडवेज बस अड्डे में दो वाहन खड़े करने की व्यवस्था की जाए। कैंट क्षेत्र में प्रवेश पर लगने वाला प्रति ट्रिप 60 रुपये न लिया जाए। मासिक रूप से रियायती दर पर पास बनाया जाए। एआरटीओ प्रभात पांडेय ने बताया कि रेडियो टैक्सी संचालकों की मांगों की जानकारी देने हुए रेलवे और बस स्टेशन पर बूथ बनवाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।