उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो गुटों में सांप्रदायिक विवाद को लेकर जमकर पथराव और मारपीट हुई है। विवाद इतना बढ़ गया कि भारी संख्या में कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। दरअसल कानपूर के डेरापुर कस्बे की मस्जिद में माइक लगाकर तकरीर करने को चलते विवाद हुआ है।
रविवार की दोपहर सुन्नी सम्प्रदाय के देवबंदी मिशलख के लोग मदीना मस्जिद में माइक से तकरीर दे रहे थे, इसपर सुन्नी सम्प्रदाय के ही बरेलवी मिशलख युवाओं न आपत्ति जताते हुए तकरीर रुकवा दी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने 4 साल पहले फैसला लिया था कि देवबंदी माइक लगाकर तकरीर नहीं देंगे।
लेकिन यह नियम तोड़ा गया और विवाद शुरू हो गया। पथराव के चलते 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर भी की गई है।