फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्वामी पद्मनाभ मंदिर में राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
किदवई नगर स्थित श्री स्वामी पद्मनाभ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम बांके बिहारी एवं  राधा रानी जी क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर स्थित स्वामी पद्मनाभ मंदिर में शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराधा-कृष्ण की नई प्रतिमाओं की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर श्रीबांके बिहारी और राधा रानी का अमृताभिषेक, हवन-पूजन हुआ।
विज्ञापन

पंडित कृष्णा शास्त्री ने भगवान सत्यनारायण कथा का श्रद्धालुओं को श्रवण कराया। समापन संकीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। मंदिर समिति की ओर से रविवार को शोभायात्रा भी निकाली जाएगी जो मंदिर से शुरू होगी और रामेश्वर मंदिर, राधा माधव मंदिर, दुर्गा मंदिर, बालाजी मंदिर और वापसी में स्वामी पद्मनाभ मंदिर तक परिक्रमा करेगी। यहां पर तुषार त्रिपाठी, सुषमा वर्मा, रूपाली, एके गुप्ता आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें