फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भावों और उत्साह से झलका विशेष बच्चों का आत्मविश्वास

विज्ञापन
लाजपत भवन में दिव्यांग डेवलपमेंट समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में व्हील चेयर पर नृत्य करता द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। विशेष बच्चों ने जब आत्मविश्वास के साथ मंच पर समूह में नृत्य किया तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। मौका था दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से शनिवार को मोतीझील परिसर स्थित लाजपत भवन में आयोजित हुनर टैलेंट व फैशन शो सीजन तीन का। इसमें देशभर से आए दिव्यांग बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने अपने भावों और उत्साह के साथ मंच पर आत्मविश्वास को झलकाया।
विज्ञापन


उद्घाटन दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने बच्चों के उत्साह की सराहना की। बच्चों ने फैशन शो के दौरान रैंप पर चलकर यह दर्शाया कि हुनर किसी का मोहताज नहीं होता। बाद में नृत्य कर दर्शकों को हैरत में डाल दिया। हर कोई वाद्य यंत्र, गायन आदि को देखकर मंत्र मुग्ध हो गया। ओडिशा व गुजरात से आए समूहों ने भावों का प्रर्दशन किया। तरुण, दिव्यांशु, यामिनी सक्सेना ने गीतों से और विजय गुप्ता ने तबले पर संगत देकर सभी का दिल जीत लिया।
सचिव मनप्रीत कौर ने बताया कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। यह बच्चे एक दिन समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर विकसित भारत की नई तस्वीर बनाएंगे। इस मौके पर बच्चों को दिव्यांग इंटर्नशिप के जरिए ट्रेनिंग से जोड़ा गया। एक महीने बाद इन्हें नौकरी भी दिलवाई जाएगी। यहां विजय कपूर, इंद्रमोहन रोहतगी, आदित्य पोद्दार, राजीव अग्रवाल, देवांश भाटिया, विनीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें