फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, प्रतिबंधित इंजेक्शन सील

Fri, 07 Aug 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गुरुवार को उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने टीम के साथ मेडिकल स्टोरों में छापा मारा। टीम के छापा मारते कई दुकानदार अपनी दुकान का शटर गिराकर निकल गए।
विज्ञापन


बाजार में हड़कंप मचा रहा। टीम ने एक मेडिकल स्टोर की दुकान पर प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की और उनको सील करके ले गए। मौके पर दुकानदार के न मिलने पर नोटिस भेजकर कारण जवाब मांगने की बात कही।

ड्रग इंस्पेक्टर एके जैन ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर प्रतिबंधित दवाइयों पर रोक लगाए जाने के लिए छापे मारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि डाईक्लो फिनेक ऐसा इंजेक्शन है जिसके प्रयोग से पशु के शरीर में जहर फैल जाता है। पशु के मरने के बाद उसके मांस को गिद्व खाते है, उनकी भी मौत हो जाती है। जिससे गिद्ध विलुप्त हो रहे है।
विज्ञापन


आक्सीटोक्सीन इंजेक्शन भी जानवर को शरीर को निष्क्रीय कर देता है। दोनों इंजेक्शन को प्रतिबंधित किया गया है। बिक्री पर बिना अनुमति के रोक लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि पहले भी सभी मेडिकल स्टोरों को सूचित किया गया था कि प्रतिबंधित इंजेक्शनों की बिक्री न करें। गुरुवार को पुखरायां के मीरपुर स्थिति आंचल मेडिकल स्टोर पर जब छापा मारा गया तो डाईक्लो फिनेक के 30 एमएल में आधादर्जन इंजेक्शन मिले हैं। सील करके जब्त कर लिया गया है।

दुकानदार मौके पर नहीं मिला दुकान में सेल्समैन था जिसको हिदायत दी गई है। वही दुकानदार को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जिसके बाद कार्रवाई की जायेगी।

पुखरायां कस्बे के किसी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाएं नहीं मिली। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. दिनेश कुमार, पशुचिकित्सालय बरौर के चिकित्साधिकारी डा. मनीष अवस्थी, शाहजहापुर के डा. दिनेश कुमार, मूसानगर की डा. रेनू सचान, डीघ के आलोक कुमार कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें