फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगाही से परेशान काकूपुर सीताराम के ग्राम प्रधान ने जान दी

Fri, 07 Aug 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के काकूपुर सीताराम गांव के ग्राम प्रधान ने उगाही से परेशान होकर बुधवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें गांव के एक व्यक्ति पर प्रधान के नाम से आवासीय योजनाओं का रकम लेने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


काकूपुर सीताराम के प्रधान शिव कुमार वर्मा उर्फ बंटी (55) का शव गुरुवार को घर के कमरे में रस्सी के फंदे से झूलता मिला। ग्राम प्रधान की मौत की खबर आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी की तो पता चला कि शिव कुमार ने फांसी लगाने से पहले लिखे सुसाइट नोट में प्रधानी का चुनाव लड़ाने वाले गांव के ही राम किशोर पाठक द्वारा इंदिरा आवास, सहित सरकार की कई अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्रामीणों से उसके नाम पर लाखों रुपये की उगाही की।
विज्ञापन


 ग्रामीण उससे रोज तगादा करते हैं जब उसने राम किशोर से ऐसा करने से मना किया तो उल्टा उसे धमकाया गया। इसी दहशत में आकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया।


उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने बताया कि काकूपुर सीताराम ने आत्महत्या के पहले जो सुसाइड नोट लिखा, उसी आधार पर राम किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं जोर पर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें