फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूबेला का खौफः टीकाकरण करने गई टीम को ग्रामीणों ने लौटाया, 'अफवाहों से बचें'

Fri, 30 Nov 2018 10:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उरई-जालौन जिले में माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव असहना के मजरा मचकछा में छात्रों के अभिभावकों ने खसरा रूबेला के टीका लगाने आए टीम को गांववालों ने वापस किया। समझाने के बावजूद ग्रामीण नहीं माने। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि शनिवार को एसडीएम के साथ डॉक्टरों की टीम गांव जाकर टीकाकरण करेगी। 
विज्ञापन


मचकछा गांव में करीब 30 बच्चे नौ माह से 15 साल के है। जिनका टीकाकरण किया जाना है। शुक्रवार को टीम टीकाकरण करने पहुंचे तो गांव के नत्थूपाल समेत गांववालों ने टीकाकरण कराने से मना कर दिया। इस पर टीम ने माधौगढ़ के चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार राजपूत, डॉ. रामकरन गौर, डॉ. शैली को अवगत कराया। उनके समझाने के बाद भी ग्रामीण तैयार नहीं हुए। टीम को लौटना पड़ा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और एसीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि टीकाकरण को लेकर बच्चों में भय है। साथ ही सोशल मीडिया में अफवाह भी चल रही है। इसे लेकर गांववाले डरे हुए है। आज एसडीएम माधौगढ़ मनोज कुमार सागर छुट्टी पर थे। लिहाजा शनिवार को एसडीएम के साथ टीम दोबारा जाकर टीकाकरण करेगी। उन्होंने बताया कि पांच लाख बच्चों के सापेक्ष अब तक एक लाख 20 हजार बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें