घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कराने और अस्पताल में डॉक्टरों व जरूरी चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से लगाए गए आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।